Friday, February 15, 2013

आखिर पुरुषों को कब समझेंगी ये महिलाएं !

आजकल फेसबुक पर रोज एक घोर नारीवादी, महिलावादी, नारी अधिकारों की शुभचिंतक. आजादख्याल लड़की, आधी आबादी की झंडाबरदार और विमेंस बर्ल्ड की अगुआ की पोस्ट देख रहा हूं, जो खूब लिखती हैं....लेकिन उनकी हर पोस्ट में एक ही स्यापा होता है...उन्हें पुरुषों से बेइंतहा शिकायत है...वो ये बताती नहीं थकतीं कि पुरुष समाज, कैसे-कैसे नारियों पर अत्याचार करता आया है और कर रहा है...महिलाओं के लिए तो ये दुनिया किसी नरक से कम नहीं....उनकी चले तो दुनिया को सिर्फ और सिर्फ महिलाओं से पाट दे...पुरुषों के लिए इस प्रकृति में कोई जगह ही नहीं...उन्हें हर प्यार करने वाला हसबैंड-बॉयफ्रेंड-भाई-पिता 'धोखेबाज' दिखता है...उनकी राय में परुष, महिलाओं से सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए प्यार करते हैं, सब के सब घोर स्वार्थी होते हैं...उनकी राय में अगर आपके हसबेंड को आपको बर्थडे याद है और वह कोई गिफ्ट ला रहा है, तो यह सिर्फ दिखावा है...यह हसबैंड-भाई की कोई चाल है...वगैरह-वगैरह...वो आपको सावधान करती हैं कि इन सब चीजों को तवज्जो मत दीजिए...आजाद ख्याल बनिए...वगैरह-वगैरह...

अब उन्हें कोई समझाए कि ये दुनिया इतनी भी बुरी नहीं है, जैसा उन्हें लगता है...अगर आपका हसबैंड-बाप-भाई आपको प्यार से चूमता है तो ये दिखावा नहीं होता...भगवान ने प्यार करना सिर्फ महिलाओं को नहीं सिखाया है...ये प्राकृतिक गुण औरत-मर्द दोनों में दिया है...अगर इस्लाम और
ईसाई मजहब के नजरिए से देखें तो आदम ने हव्वा के कहने पर ही जन्नत में उस वऋक्ष का फल तोड़ा था, जिसे तोड़ने के लिए खुदा ने मना किया था...आदम ने ऐसा सिर्फ हव्वा की मुहब्बत में किया था, खुदा का हुक्म तोड़ दिया था...इसी तरह अगर हिंदू माइथॉलॉजी की बात करें तो अपनी पत्नी सीता को छुड़ाने के लिए राम ने क्या जतन नहीं किए...समुद्र पर पुल बना दिया, कितनी लड़ाइयां लड़ीं और अंततः रावण को मारकर सीता को लंका से मुक्त कराया...

शायद ये उदाहदरण नाकाफी हो सकते हैं, ये बताने के लिए कि पुरुष भी प्यार कर सकते हैं, उसी शिद्दत से, जितनी शिद्दत से महिलाएं करती हैं...लेकिन अपने रोजमर्रा के जीवन में क्या महिलाएं किसी न किसी रूप में पुरुषों का प्यार नहीं पातीं??? एक शिक्षक के रूप में, बॉस के रूप में, घर में, बाहर...हर जगह...तो फिर बात-बात में पुरुषों को गाली देना और उसे नारी अधिकार से जोड़ देना कितना उचित है??? ऐसा करके तो आप विधाता के उस विधान का अपमान कर रही हैं, जिन्होंने इस प्रकृति की रचना की है...मर्द और औरत, दोनों एक-दूसरे के पूरक है...एक के बिना दूसरे का ठीक उसी तरह अस्तित्व नहीं, जिस तरह अंधेरे के बिना उजाले की कोई अहमियत नहीं...

सो अगली बार ऐसी कोई पोस्ट देखिए, तो जोश में उसे लाइक करके आप भी 'महिलावादी' बनने की जल्दी मत दिखाइए...पहले पढ़िए, समझिए और फिर उसे Thumbs Up or Thumbs down का तमगा दीजिए...अगर आप आचार-विचार-व्यवहार में अच्छे हैं, ईमानदार है तो आपको किसी से सर्टिफेकेट की जरूरत नहीं...हैरत होती है कि उनकी हर पोस्ट को लाइक करने और शेयर करने वालो में पुरुषों की तादाद ज्यादा है...इसे समझने की जरूरत है...किसी समाजशास्त्री-मानव विज्ञान शास्त्री से पूछने की जरूरत है कि ऐसा क्यों है??? 

साभार...Nadim S Akhtar

Monday, July 30, 2012

“Learning Through Sports”

जब भी मैं अपने बचपन के दिनों को याद करता हूँ तो मेरे और खेल के बीच मे एक अनोखा संबंध पाता हूँ। जिम्मेदारियों से परे, बिना किसी के भय के घंटो खेलते रहना मुझे अभी भी याद है और यह केवल मेरी बात नहीं है, बचपन अवस्था होती ही कुछ ऐसी है। शायद कोई ही ऐसा होगा जिसने बचपन मे कोई खेल न खेला हो। खेलरूपी मेरे कई मित्र रह चुके हैं लेकिन चेस और क्रिकेट का तो जैसे जुनून था। खेलों मे कुछ वो खेल भी थे जिन्हें हम गिल्ली–डंडा, कबड्डी ,हुतुतु ,खो-खो कहते हैं| आज भी इन सब खेलों को देखने या खेलने पर बचपन की यादें ताजा हो उठती है|
अगर खेल से सीख की बाते करें तो इसे हम बता नहीं सकते की इससे इतना ही ज्ञान प्राप्त होगा। हर खेल का अपना एक अलग महत्वपूर्ण योगदान है और कई चीजे सीखा देता है। कोई खेल हमे टीम भावना(मिल काम करना,एक दूसरे का सहयोग करना) सिखाता है तो कोई लक्ष्य हासिल करने के गुण। किसी खेल से हम अपने शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं तो कोई खेल साहस , संतुलन ,आत्मविश्वास एवं धैर्य आदि गुणों के विकास मे अहम भूमिका अदा करती हमे दिखाई देती है| काफी कम शब्दो मे खेल से सीख को परिभाषित करना नाइंसाफ़ी होगा। पापा कहते थे चेस खेलो दिमागी शक्ति बढ़ेगी, केरम खेलो एकाग्रता बढ़ेगी, पर किसी ने यह नहीं बताया की Physics के laws, chemistry के सूत्र, Math के सूत्र तथा अन्य विषयों के कठिनतम पक्ष भी हम खेल खेल मे सीख सकते हैं।(उदाहरण के तौर गुरुत्वाकर्षण के नियम, दवाब, गति, वेग ये सारी बातें हम बॉल के प्रयोग से सीख सकते हैं आदि)
भारत मे खेल के क्षेत्र मे अपना भविष्य देखना या कैरियर बनाना संघर्ष और चुनौती से भरा है, मिट्टी के बर्तन भी तभी बन पाते हैं जब मिट्टी गीली हो, सुखी मिट्टी से बर्तन बनाना अनापेक्षित है। सरकारी स्कूल मे जब बच्चा 9वीं कक्षा (15 वर्ष की आयु) मे प्रवेश लेता है तो ही PT मे प्रशिक्षण पा सकता है, और अगर कोई बच्चा इसके तरफ आकर्षित भी हुआ तो सही मार्गदर्शन एवं सही प्रशिक्षण का अभाव या शालाओं में व्यवस्थागत अभावों के कारण ऐसे विद्यार्थियों की पहचान नहीं हो पाती और ना ही उनकी निर्दोष बाल सुलभ बहुमूल्य ऊर्जा को एक उचित दिशा मिल पाती हैं जो उन्हें असीमित सफलता की ऊँचाइयों की ओर ले जा सकती है|
पढ़ाई मे अच्छे मार्क्स लाने के चक्कर मे और एक सुखद जीवन जीने के लिए लोग अपने खेलने के कौशल को कहीं पीछे छोड़ आते हैं। जिसका उदाहरण हम चल रहे ओलिम्पिक से ले सकते हैं जो कई सवालों को सामने ला खड़ा करता है, क्या 120 करोड़ की आबादी वाला देश सिर्फ 83 खिलाड़ी ही ओलिम्पिक मे भेज सकती है? क्या हमारे देश मे प्रतिभावों की कमी है या नीतियाँ कमजोर पड़ रही है? राजनीति कितना जवाबदार है इसके लिए? एक तरफ RTE बच्चों के सह संज्ञानात्मक क्षेत्रों के विकास के लिए वकालत कर रही है, परंतु क्या खेल संबन्धित संसाधन जूटा पा रही है? देश के अधिकांश राज्यों मे जहां विषय शिक्षक का आभाव है, वहाँ खेल प्रशिक्षक लाना कितना चुनौतीपूर्ण है?
बस एक आस रह जाती है लोगो के अंदर कि अब मेरा बच्चा वो सब करेगा जो मैं अपने कुछ पाबंदियों और ज़िम्मेदारी के कारण नहीं कर पाया।
Manish Kr. Singh

Azim prem ji foundation

Thursday, June 9, 2011

मेरी बस्ती में...

मेरी बस्ती में कहने को तो बहुत आए
हाथ जोड़े कर गए तमाम वादे 
फिर न जाने कहां गुम हो गए
पूछता हूं मैं
क्या गलती थी उन मासूमों की
क्यों भावनाओं से
की खिलवाड़ 
नहीं चाहिए झूठी उम्मीदें
न ही हम करते तुमसे आशाएं
बस इतना कर दो ऐ जालिम
कि मयस्सर हो सब को
दो जून की रोटी व चैन ‘ओ’ सुकूं
क्या मतलब ऐसी आजादी का
जहां घुट-घुट कर
है मरना लिखा
गर यहां कोई आवाज भी
उठाता
तो कत्लेआम का उसे खौफ सताता
अरे अब तो शर्म करो
ये अत्याचार बंद करो

Saturday, March 5, 2011

मन बहुत दुखी हुआ

कुछ मनचले भोपाल मैं लगी राजा भोज की प्रतिमा ओर उनके इतिहास को स्वीकारने से परहेज करते हैं यही वजह है की उन्होंने प्रतिमा के इतिहास की जानकारी देने वाली पट्टिका पर पान गुटखे की थूक से अपनी गन्दी मानसिकता का परिचय दिया है। प्रशासन प्रतिमा लगा कर इतिश्री कर चूका पर प्रतिमा की सुरक्षा ओर रख रखाव का क्या अब यह प्रतिमा हमारे शहर की अस्मिता से जुडी है ओर इसका यूँ अपमान असहनीय है। प्रशासन प्रतिमा इसकी सुरक्षा के लिए कानून बनाये ओर पकडे जाने पर दोषियों पर कार्यवाही करे। मेरा मन यह देख दुखी हुआ ओर मोबाइल से मैंने यह तस्वीर ली।
शिवेश श्रीवास्तव

Thursday, February 24, 2011

...वह तोड़ता पत्थर

उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा और पिछड़े जिला में शुमार,आल्हा ऊदल की नगरी के नाम से ख्याति प्राप्त,वीर भूमि वसुंधरा के नाम से उद्बोधित..पानों का नगर..महोबा अपने में कई ऐतिहासिक तथ्यों को अपने में लीन किये है...बुंदेलखंड क्षेत्र से सबसे ज्यादा मंत्री होने के बावजूद ये जिला अपने काया कल्प और विकास के लिए आज भी सरकारी बाट जोह रहा है...पता नहीं कब तस्वीर बदलेगी..इस क्षेत्र की..यहाँ के नुमाइंदों की...खैर आज राजनैतिक बातें नहीं...मुद्दे की बात..
जिसने लोगों की सेवा में लगा दिया अपना बचपन .. जिले से राज्य और फिर राष्ट्र स्तर के बटोरे ढेरों पुरस्कार....जिस पर राष्ट्रपति भी हो गए निहाल..और दिया राष्ट्रपति सम्मान..जो बना युवाओं का आदर्श...मगर अफ़सोस कि वो मुफलिसी से हार गया..पेट की भूंख और रिश्तों के निर्वहन के दायित्व ने उसे तोड़ कर रख दिया..विधवा मां की बीमारी और तंगहाली से जूझने की राह ढूंढने में नाकाम हो गया वो.. लेकिन अभी भी उसमे हौसला है..उसको है अपनी जिम्मेदारियों का एहसास...जिसके लिए वो गिट्टी तोड़ने में हाड़तोड़ मेहनत कर वह अपनी पढ़ाई भी करता है और बीमार मां व बहन की परवरिश भी... मां के इलाज व बहन की शादी के लिये पैसे से लाचार ये कर्मवीर अब इस उधेड़बुन में है कि किसी तरह बहन के हाथ पीले करे..
इस कर्म योद्धा की कहानी सुनकर मुझे एक गीत कि पंक्तियाँ याद आती हैं...
बचपन हर गम से बेगाना होता है...
मगर कबरई कस्बे के राजेंद्र नगर के निवासी 17 साल के श्यामबाबू को नहीं पता कि बचपन क्या होता है...इसके होश संभालने के पहले पिता का साया इसके ऊपर से उठ चुका था..जिस उम्र में इसे अपने हम उम्र साथियों के साथ खेलना चाहिए था..उस समय इसके हाथ अपने परिवार को पालने के लिए हथौड़ा चलाते लगे... जब इसको अपना जीवन संवारना चाहिए तो इसे अपनों की रुश्वाइयों का शिकार होना पड़ा....बड़े भाई ने बीमार मां व छोटे भाई बहनों को छोड़ अपनी अलग दुनिया बसा ली...न रहने को मकान था और न एक इंच जमीन, कोई रोजगार भी नहीं.. इन कठिन हालात में इस कर्मवीर ने कस्बे के पत्थर खदानों में हाड़तोड़ मेहनत कर स्वयं मां व छोटे भाई बहनों की रोटी तलाश की...समाजसेवा का जज्बा होने के कारण अध्ययन के दौरान विविध गतिविधियों में हिस्सा ले खुद को तपाया...स्काउट गाइड, रेडक्रास सोसायटी, राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम, राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा कार्यक्रम जैसे तमाम आयोजनों में इस मेधा को प्रशिस्त पत्र दे सम्मानित किया गया...सम्मान और पुरस्कारों का क्रम जिले से शुरू हो राज्य और राष्ट्र स्तर तक पहुंचा...12 साल की उम्र में राज्यपाल टीवी राजेश्वर और 14 जुलाई 10 को राष्ट्रपति ने स्काउट गाइड के रूप में बेहतर सेवा के लिये इसे सम्मानित किया.... राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित यह किशोर अभी भी पत्थर खदानों में मजदूरी कर रहा है... बीमार मां के इलाज और सयानी बहन की शादी कैसे हो यह सवाल उसे खाये जा रहा है...हर पल उसे चिंता की आग में जला रहा है... जिले का गौरव बढ़ाने वाले इस किशोर के पास रहने को झोपड़ी तक नहीं...अब तक नाना नानी के घर में शरणार्थी की तरह रहने वाले इस परिवार को अब वहां भी आश्रय नहीं मिल पा रहा है... जिले से राष्ट्रीय स्तर तक तमाम प्रतियोगिताएं जीत चुका यह किशोर असल जिंदगी की प्रतियोगिता का मुकाम हासिल नहीं कर पा रहा है.. शादी योग्य बहन के हाथ पीले न कर पाने की लाचारी में वह इसे देख निगाहें झुका लेने को मजबूर है..राज्य स्तर के ढेरों पुरस्कारों व स्काउट गाइड में राष्ट्रपति से सम्मानित श्यामबाबू को किसी सरकारी योजना में शामिल नहीं किया गया... इसके पास न रहने को घर है न एक इंच भूमि... परिवार में कोई कमाने वाला भी नहीं... हद यह कि इस परिवार को गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन का कार्ड भी हासिल नहीं हुआ... प्रशासन चाहता तो कांशीराम आवास योजना के तहत इसे छत तो दे ही सकता था पर वह भी नसीब नहीं हुई... इंदिरा और महामाया आवास भी नहीं मिले... हालात से जाहिर है जिले में ऐसे जरूरतमंद उंगलियों में गिनने लायक ही होंगे.... लेकिन ऐसे इन्हीं लोगों को जब छत और रोजगार न मयस्सर हो तो फिर सरकारी योजनाओं का लाभ किसे दिया जा रहा है....अपने आप में एक बड़ा सवाल है....
प्रतिभा तोडती पत्थर या पत्थरों से टूटती प्रतिभा इसे क्या कहा जाए..आप खुद सोचिये..

Sunday, February 20, 2011

शादी के मामले पुरुष ज्यादा गंभीर


प्यार तो बहुत लोग करते हैं लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे खुशनसीब होते हैं जिनका प्यार परवान चढ़ता है। कभी घर वालों की रजामंदी, कभी प्यार में आई तकरार के कारण प्यार करने वाले जोड़े बिछुड़ जाते हैं, आधे से भी कम लोग होते हैं जो प्यार को परवान चढ़ाते हुए शादी करते हैं।

प्यार और उसके बाद शादी, बहुत से लोग सोचते हैं कि महिलाएं प्यार होने के बाद शादी करने के लिए ज़्यादा आतुर होती हैं। लोगों के दिमाग में शायद यह विचार इसलिए घुमड़ता है क्योंकि पुरुषों की प्रवृत्ति होती है कि वह बहुत सी चीजों को हल्के में लेते हैं, लेकिन क्या शादी जैसे गंभीर विषय को भी वह हल्के में लेते हैं?

पुरुषों का चरित्र आत्मविश्लेषी होता है, और शादी के विषय में वह महिलाओं से भी ज़्यादा गंभीर होते हैं इसीलिए वह घर बसाने में ज़्यादा विश्वास रखते हैं। एक शोध से पता चलता है कि पुरुष महिलाओं के पूरक होते हैं, समय के साथ-साथ पुरुषों के चरित्र में बहुत बदलाव आया है और इसी बदलाव का नतीज़ा है कि वह घर बसाने में ज़्यादा विश्वास करने लगे हैं।

डेटिंग वेबसाइट मैच डॉट कॉम के द्वारा कराए गए एक शोध से पता चलता है कि पुरुष घर बसाने के मामले में महिलाओं से ज़्यादा सचेत रहते हैं. इस शोध की सार्थकता को सिद्ध करने के लिए शोधकर्ताओं ने 5,199 पुरुष और महिलाओं पर शोध किया. शोध के परिणामों से पाया गया कि 51 प्रतिशत पुरुष, जो 21 से 34 वर्ष के बीच थे, का कहना था कि वह जल्द से जल्द अपना घर बसाना चाहते हैं, जबकि केवल 46 प्रतिशत महिलाओं ने इस विषय पर हामी भरी। 35 से 44 प्रतिशत अविवाहित पुरुष भी महिलाओं से आगे थे।


फादरहुड इंस्टीट्यूट के विचारक एड्रियन बर्गेस का भी यह मानना है कि पहले से ही पुरुष महिलाओं के मुकाबले जल्दी घर बसाने में विश्वास करते थे हालांकि कुछ समय पूर्व तक वह अपने उत्तरदायित्व निभाने पर ज़्यादा ध्यान देते थे। वह तब तक इंतजार करते थे जब तक वे आर्थिक रूप मजबूत न हो जाएं।
(जागरण जंक्शन से साभार)

Thursday, February 17, 2011

हम उपभोक्ता नहीं निर्माता हैं...

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती
नन्ही चीटी जब दाना लेकर चलती है
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है
चढ़कर गिरना,गिरकर चड़ना न अखरता है
.......
हरिवंशराय बच्चन की ये पंक्तियाँ बरबस ही याद आ गई...
राजधानी भोपाल के पास एक ग्राम पंचायत कुकरीपुरा का गाँव त्रिवेणी...जिसमे लोगों की मदद और सरकारी योजना के चलते बिजली से जगमग हो गया...एक ओर जहाँ राज्य सरकार केंद्र सरकार पर कोयला न देने का आरोप लगा रही है...और बिजली की कमी का रोना रो रही है....तो दूसरी ओर ग्रामीणों का सकारात्मक प्रयास से गाँव बिजली से रोशन हो गया...वहीँ त्रिवेणी के आसपास के गाँव अँधेरे में डूबे रहते है....करीब छह सौ की आबादी वाला ये गाँव जिसमे आधे से ज्यादा घरों के शौचालयों के टैंक सीवर लाइन से जोड़े गए...और फिर केंद्र सरकार की ग्रामीण स्वच्छता योजना के तहत इस मल से बायो गैस के ज़रिये बिजली उत्पादन किया जा रहा है...करीब ५ मेगावाट बिजली उत्पादित हो रही है इस गाँव में...गाँव के लोग अब बिजली के लिए अँधेरे में एक दूसरे का मुंह नहीं तकते हैं...बल्कि इस बिजली से गलियों में ट्यूब लाईट जलाई जाती है...किसी की शादी विवाह में भी रोशनी के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है...सामुदायिक भवन भी रोशन हो रहा है...गाँव वालों का कहना है कि अभी जब पूरे घरों के सीवर टैंक इससे जुड़ जायेगे तो उत्पादन और बढ़ जायेगा..अब ग्रामीण न केवल टेलीवीजन चलाते हैं बल्कि एफ.एम. का आनंद भी लेते है....खैर...मेहनत तो रंग लाती ही है...बस जरूरी होता है ज़ज्बा..जोश..जूनून...और काम के प्रति लगन...
आप मेरी तकदीर क्या लिखेगें दादू?वो मेरी तकदीर है..जिसका नाम है विधाता....संजय दत्त का ये डायलोग विधाता फिल्म का याद आ गया....इस गाँव को देख कर क्या कहू...समझ नहीं आ रहा है...इतना खुश हूँ कि गाँव में रहने वाले दीन हीन लोग भी अब अपनी तरक्की के लिए आगे आ रहे हैं...और अपने विकास की इबारत भी खुद ही लिख रहे हैं....बस यही ज़ज्बा सब में आ जाये तो हिंदुस्तान को विकसित राष्ट्र बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा....

Friday, February 4, 2011

अजीब है न

आज मेरे मोबाइल पर एक सन्देश आया, जिसे पढ़कर मुझे केवल दुःख ही नहीं, बल्कि अफ़सोस भी हुआ है। अब यही सन्देश मैं आपलोगों से भी साझा करना चाहता हूँ। साथ ही यह भी चाहूँगा की आप इस सम्बन्ध में अपनी बहुमूल्य टिपण्णी जरूर दें।

किसी गरीब को २० रुपये देना बहुत ज्यादा लगता है। वहीँ अगर होटल में टिप देना हो तो यही राशि बेहद कम लगती है। तीन मिनट के लिए भगवान् को याद करना काफी मुश्किल है, लेकिन तीन घंटे की फिल्म देखना आसान होता है। पूरे दिन मेहनत के बाद जिम जाने से नहीं थकते, लेकिन जब माँ-बाप के पैर दबाना हो तो हम थक जाते हैं। वेलेंटाइन डे के लिए हम पूरे साल इंतज़ार करते हैं, लेकिन मदर्स डे कब है, हमें पता ही नहीं होता।

Friday, January 7, 2011

डू योर सेल्फ ब्रांडिंग

                             
नए साल के साथ-साथ उत्साह भी नया है, लेकिन जो कल का वक्त था वह आज नहीं है और जो आज का है वह कल नहीं रहेगा। वक्त का पहिया हमेशा अपनी रफ्तार से दौड़ता रहता है और जो वक्त की रफ्तार से कदम मिला कर चलता है, वही सिकंदर कहलाता है...

आज के प्रोफेशनल वर्ल्ड में हर यूथ की चाहत होती है कि सामने वाला उसे जाने। उसकी भी कोई मार्केट वैल्यू हो या कोई आइडेंटिटी हो। लेकिन इन चाहतों के बीच वे शायद एक महत्वपूर्ण फैक्ट नजरअंदाज कर जाते हैं कि अगर उन्हें खुद की कोई वैल्यू या आइडेंटिटी चाहिए, तो उसके लिए जरूरी है ‘सेल्फ ब्रांडिंग’। हां, अगर कॅरियर ग्राफ को एक नई ऊंचाई देनी है, तो फिर सेल्फ ब्रांडिंग से दूसरा और बेहतर विकल्प हो ही नहीं सकता। इक्कीसवीं सदी का एक दशक बीत चुका है और हम अब एक डिजिटल वर्ल्ड में प्रवेश कर चुके हैं। इस दुनिया में खुद को प्रेजेंट करना बेहद आसान होने के साथ ही और भी महत्वपूर्ण हो गया है। खासतौर पर उन यूथ के लिए  जो अपने भविष्य को लेकर काफी कांशस हैं।
क्या है सेल्फ ब्रांडिंग
हम और आप यह भलीभांति जानते हैं कि हर किसी में कुछ न कुछ बातें खास होती हैं, जो उन्हें अन्य से अलग करती हैं। बस जरूरत होती है, तो उन्हें परखने व तराशने की। वैसे जो इन खासियतों को समझने लगते हैं, वे इंटरव्यूअर को इंप्रेस करने में ज्यादा सफल होते हैं। बानगी के तौर पर जब भी आप इंटरव्यूअर या एम्प्लॉयर्स के सामने होते हैं, तो आपके पास फर्स्ट इंप्रेशन के लिए सिर्फ एक से डेढ़ मिनट का ही समय होता है। आज यह सब आप डिजिटल वर्ल्ड के जरिए भी आसानी से कर सकते हैं।
कॅरियर लिहाज से कैसा
वर्तमान संदर्भ में कहा जाए कि इंटरनेट के जरिए आज लगभग चीजें संभव है, तो शायद ऐसा कहना कतई गलत न होगा। आज इंटरनेट की दुनिया में नेटवर्किंग साइट खासतौर पर प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट्स जैसे- लिंक्डइन, सिलिकॉनइंडिया, फेसबुक आदि के जरिए यूथ आसानी से अपनी ‘सेल्फ ब्रांडिंग’ कर सकते हैं। लेकिन हां, एक चीज का विशेष ध्यान रहे किआप अपने डिजिटल रिलेशंस किसी सही राह पर ले जाएं। इसके इतर यह भी ख्याल रहे कि आप जिस नेटवर्किंग साइट विशेष से ताल्लुकात रख रहे हैं, वह आपके कॅरियर ग्राफ को हाइट देने के लिहाज से सही है या नहीं।
प्रोफाइल हो सटीक
प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए आप कई प्रोफेशनल लोगों से जुड़ते हैं, इनमें कई तो एम्प्लॉयर भी होते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि इन नेटवर्किंग साइट्स पर आप अपने प्रोफाइल में सटीक संदेश प्रेषित करें। ऐसा करने से एम्प्लॉयर को आपसे संबंधित चीजें समझने में आसानी होगी। आजकल वैसे भी नेटवर्किंग साइट्स से जुड़े लोगों की प्रोफाइल समीक्षा कर एम्प्लॉयर द्वारा नियुक्ति का चलन हो गया है। होता यूं है कि साइट्स के जरिए विचार का आदान-प्रदान करते वक्त मिलने वाली रोजक जानकारी से भी सामने वाला व्यक्ति प्रभावित होता है। फ्रेशर्स जो रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए सुझाव के तौर पर यह है कि वे अपनी प्रोफाइल में ऐसा कुछ न लिखें, जिससे एम्प्लॉयर्स पर उल्टा असर पड़े। साथ ही अपने नेटवर्क में ऐसे लोगों को जोड़ें, जो वास्तव में आपका व्यक्तित्व दर्शाता हो।

प्रोफशनल नेटवर्किंग साइट्स
सिलिकॉन इंडिया
लिंक्डइन
फेसबुक
अपना सर्कल
कनेक्शंस

Wednesday, December 1, 2010

आंसुओं की वो चमक आज भी याद है

              खुशियों के आंगन में कब गम का पहरा लगा, पता ही न चला। मुझे आज भी उनकी आंखों से बहते आंसुओं की वो चमक याद है। तब कमरे में अंधेरा था और वहां मौजूद दो लोगों के होंठ, जैसे सिल से गए थे। वातावरण बिलकुल शांत। आवाज़ आ रही थी, तो सिर्फ सांसों की। कमरे में जो थोड़ी बहुत रोशनी थी, उसमें खिला सा एक मासूम चेहरा ठीक मेरी नज़रों के सामने उस ग़मगीन माहौल को मुझसे छुपाने की कोशिश कर रहा था। आखिर कब तक छुपा पता। मोती रूपी आंसू एक-एक कर नेत्र सीमा के बहार आ ही गये।
यह मंजर था मेरी उससे दूसरी मुलाकात का। दुर्भाग्य से यह वह दिन था, जब किसी अनजान के समक्ष मेरी ख़ुशी को प्रस्तुत होना था। ऐसी परिस्थिति से शायद ही किसी का सामना हुआ होगा। इस मुलाकात से चार दिन पहले जिन खुशियों के सहारे अपने गांव गया था, मुझे अंदाज़ा भी न था कि जिंदगी के इस पड़ाव पर आकर ऐसे कड़वे सच से कभी सामना भी होगा।

Friday, September 10, 2010

कभी जो करीब था मेरे

कभी जो करीब था मेरे

कभी जो करीब था मेरे
आज क्यूँ दूर होता जा रहा है
क्या थी मेरी गलती
जो पल में मुझे भुला रहा है
शायद समझ न पाया वह मुझे
या समझना चाहता नहीं है
क्यूँ मेरे प्यार को
यूँ ही बेवफाई का नाम दे रहा है
जहाँ मेरी एक मुस्कान से
जगमगा उठती थी उसकी दुनिया
आज उसी मुस्कान को
फरेब समझ रहा है
जिसको मेरे हाथ का साथ था प्यारा
क्यों मेरे हाथों को
जंजीर समझ रहा है
कभी जो करीब था मेरे
क्यूँ दूर होता लग रहा है

लेखिका मेरी सखी है...
और प्यार से उन्हें हम शिव बुलाते हैं...

Saturday, August 21, 2010

पापा कहते हैं, बड़ा नाम करेगा

 

पापा कहते हैं, बड़ा नाम करेगा...। ये चंद अलफाज हर पिता की भावनाओ को कहीं न कहीं व्यक्त करते हैं, लेकिन शहरों के बिगड़ते माहौल ने इन भावनाओं को घायल कर दिया है। जिंदगी के हर छोटे-से-छोटे सपने साकार करने वाले मां-बाप को उनके सपनों के तोहफे के रूप में केवल आस ही नसीब होती है। उनके द्वारा जलाए गए संस्कार रुपी ज्योति, शहर आते ही मद्धम होने लगती है।
सपनो से तेज भागती इस दुनिया में लड़का खुद को संभाल नहीं पाता और सही गलत का चुनाव करने की शक्ति खो बैठता है। इस नई दुनिया की हर चीज़ नई होती है, नए सहपाठी, नए शिक्षक और नए वातावरण। पर ये नई दुनिया कब उसकी वास्तविकता को खत्म कर देती है, पता ही नहीं चलता । दरअसल जिस लक्ष्य के साथ दूसरी शहर में उनका आना होता है, वे उस लक्ष्य व अपने माता-पिता के सपने को दरकिनार कर कुछ और ही बन जाते हैं। यहां उन्हें कुछ सहपाठी, शराब -सिगरेट आदि मोहने लगते हैं। यही नहीं बल्कि लड़कियों के नम्बर तक हासिल करना भी किन्हीं-किन्हीं के लक्ष्य तक बन जाते हैं। वे इस दुनिया में इतने रम जाते हैं कि देर रात जगने से लेकर देर से कॉलेज जाने तक को मजबूर हो जाते हैं। वास्तव में यह सब कुछ संगत का ही असर होता है।
सच ही कहा है हमारे बुजुर्गों ने, जैसी संगत वैसी रंगत। इसके साथ ही वह अपने जेब खर्च पर भी पकड़ नहीं बना पाते, जिसके कारण छोटी-मोटी नौकरी की तलाश फिर उधारी और बाद में कर्जे की मकड़जाल उन्हें जकड़ लेती है। एक पिता अपने बेटे को पढ़ाने के लिए पैसे कैसे इकट्ठा करता है, यह शायद उन युवाओं का पता नहीं, लेकिन इसका इल्म भी उन्हें जल्द ही हो जाएगा, जब वे खुद कमाने लायक हो जाएंगे। बहरहाल जिसे अच्छी संगत की सौगात मिली वह कामयाबी के शिखर पर पहुॅच जाता है और जिसे बुरी संगत मिली, वे अपनी जिंदगी को बर्बादी के अंधेरे में डुबो लेते हैं। यह अंधेरा न केवल उस चिराग को बुझाता है, बल्कि उस परिवार के लिए खून के आंसू भी छोड़ जाता है। सपनों से भरी उन आंखो में घुटन सी महसूस होती है, जो जीवन रहते भी जीने नहीं देती है। अरे! जरा उन बूढ़े माता-पिता से पूछो, जो दिन-रात मेहनत-मज़दूरी कर, बिना चैन की नींद सोए आप जैसे ही लाड़ले की पढ़ाई का बोझ ढोते हैं।  अगर इसी प्रकार युवावर्ग बिगड़ता चला जाएगा, तो वास्तव में एक-न-एक दिन उसका उज्वल भविष्य अंधकार की गहराइयों में डूब जाएगा।

लेखक मेरे छोटे भाई समान हैं
संदीप  सिंह, फिरोज़ाबाद
  

Thursday, August 5, 2010

कोइ तो सुने मेरे दिल को...






















कोइ तो सुने मेरे दिल को
कि वो क्या चाहता है...
नफ़रत भरी दुनिया से प्यार चाहता है...
प्यार भरे हाथ का एक साथ चाहता है...
दुनियादारी से परे अपनी एक दुनिया चाहता है...
मीठे बोल का एहसास चाहता है...
कोइ तो सुने मेरे दिल को...

लेखिका मेरी सखी है...
और प्यार से उन्हें हम शिव बुलाते हैं...

Thursday, July 29, 2010

अजीब इत्तेफ़ाक है...
















जिसने कभी करीबी बढाई,
आज वही हमसे दूर जा रहा है।
जिसने कभी था हसना सिखाया,
आज वही रोने पर मजबूर कर रहा है।
कभी थे हम जिसके सहारे,
वही आज मुझे अकेला छोड़कर जा रहा है।
जिसकी एक आहट पर, खिल उठता था रोम-रोम,
आज वही बेबसी की दास्ताँ सुना रहा है।
जिसने कभी था जीना सिखाया,
आज वही खुद को कमज़ोर महसूस कर रहा है।
अजीब  इत्तेफ़ाक है...

Thursday, July 15, 2010

वो दस घंटे...

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, जबलपुर के रास्ते होकर भागलपुर को जाने वाली गाड़ी लोकमान्य तिलक भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या 4 पर आ रही है...। इस वक्त मैं इटारसी स्टेशन पर अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। मेरे मन में घर जाने की एक अजब सी खुशी थी, लेकिन इस खुशी को साझा करने के लिए उस वक्त मेरे आसपास कोई भी नहीं था। जैसे ही घड़ी की सूई 8 पर गई, मैं इटारसी की प्रतीक्षालय को ‘फिर मिलेंगे’ कह प्लेटफॉर्म संख्या 4 के लिए निकल पड़ा।

जब मैं प्लेटफॉर्म पर पहुंचा, उस समय कुछ खास भीड़ नहीं थी। मन में सोचा कि वैसे भी अपनी टिकट कंफर्म नहीं, लेकिन स्लीपर के ग्राउंड फ्लोर की सोच मन ही मन मुस्काने लगा कि भई हर स्लीपर बॉगी तो अपनी ही है। लेकिन ये क्या मैं देख रहा हूं। मानो ऐसा लगा कि जैसे चींटी की माफिक पूरी फौज प्लेटफॉर्म के इर्द-गिर्द खड़ी सी हो गई। यह देख मेरी आंखे खुली की खुली रह गई। अचानक पता नहीं लड़कों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फिर भी मैंने हिम्मत नहीं हारी और बगल वाले से पूछ ही लिया। क्यों भई! ये भीड़ कैसी और कहां के लिए? ...तो जनाब जवाब यूं आया ‘हमनी के पटना जाय के।’ इतना सुनते ही मेरे होश फाख्ता हो गए। फिर क्या थोड़ी देर पहले मन में सीट की प्लानिंग को लेकर जितने भी लड्डु  फूट रहे थे, सब सत्यानाश हो गया। अब तो मन में यह डर समाने लगा कि ट्रेन के अंदर भी जा पाउंगा की नहीं।

चूंकि एक तो ट्रेन की भीड़, ऊपर से चढ़ने वाले यात्रियों व उनमें भी वेटिंग लिस्ट वालों की अलग से भीड़ और इन तीनों की दोगुणी भीड़ बिहार जाने वाले छात्रों की थी। अगर मुझे इस बात का पता होता कि उस दिन रेलवे बोर्ड की परीक्षा थी, तो मैं भूल से भी यह भूल करने की हिमाकत नहीं करता, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है, जो होना है वह तो होकर ही रहेगा। मैं इसी कशमकश में था कि अब क्या होगा? इतने में गाड़ी की आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते पूरी भीड़ सक्रीय हो गई। फिर क्या, मैंने भी उठाया अपना बैग और ट्रेन में घुस पाने की जंग में शामिल हो गया।

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या मैंने वो जंग जीती। जी हां, इस वक्त मैं अपना पहला पड़ाव पार कर चुका था, किंतु ये नहीं जानता था कि अगला पड़ाव कब आएगा। एक बात स्पष्ट कर दूं कि अपने पूरे जीवन में मैंने ऐसी रेलयात्रा कभी नहीं की थी। वो कहते हैं न जो भी होता है, वह पहली बार होता है। मुझे किसी तरह टॉयलेट की बगल में एक इंच स्क्वायर फीट की जगह नसीब हुई और शायद अगले 10 घंटों तक उसी जगह सफर बदस्तूर जारी रहा। एक-एक सेकंड एक युग की तरह बीत रहा था।

लेकिन इस सफर में मुझे जितना अपनी आरामदायक जगह न मिलने का मलाल था, उससे कहीं ज्यादा मुझे उन बिहारी छात्रों के ऊपर दया आई, जो मासूमों की तरह कष्ट में भी ट्रेनों में यात्राएं कर रेलवे की परीक्षा देने कोसों दूर दूसरे राज्यों में केवल यह सोचकर जाते हैं कि शायद वहां की परीक्षा निकाल रेलवे में नौकरी प्राप्त कर सकें। बिहारी बिहार में ही परीक्षा देने से क्यों कतराते हैं? क्यों दूसरे राज्यों में कोशिश करते हैं? क्यों बिहार में रेलवे की परीक्षा में उपस्थिति 30-35 फीसदी ही रहती है? आपने सुना होगा कि लोहा लोहे को काटता है, ठीक उसीप्रकार बिहार में प्रतिभाओं का समूह वास करता है। चूंकि वहां स्क्रीनिंग 90-95 पर होती है और यही वह वजह है कि कुछ छात्र बाहर भी अपनी किस्मत आजमाते हैं। प्रतिभावान होने के बावजूद, चंद मुट्ठीभर नेता व उनकी ओछी राजनीति की वजह से बिहारियों को हर कहीं अपमान सहना पड़ रहा है।

चंद सवाल
मैं पूछता हूं कि आखिर बिहार सरकार कर क्या रही है?
क्यों हो जाते हैं बिहारी छात्र बाहर पढ़ने व नौकरी करने के लिए मजबूर?
आखिर वह कौन सी वजह है, जिसके कारण विकास की नदियां यहां बहने से पहले ही सूख जाती हैं?

Monday, July 5, 2010

प्रतिशोध

राजनीतिकारों पर और देश के गद्दारों पर
साठ साल किया हुआ शोध बाँट रहा हूँ
गाँव के चौबारों में और दिल्ली के गलियारों में
आम आदमी का प्रतिशोध बाँट रहा हूँ
कुर्सी की आग में जलेंगे सारे एक दिन
इसीलिए लोगों में विरोध बाँट रहा हूँ
जानता हूँ फर्क न पड़ेगा कोई फिर भी
हिजड़ों के गाँव में निरोध बाँट रहा हूँ
- सतीश राय
लेखक मेरे घनिष्ठ पत्रकार मित्र हैं.

Tuesday, April 27, 2010

आईपीएल बना बेहतर प्लेटफॉर्म

विवादों से घिरे आईपीएल के सीजन-3 में भले ही कई बड़े राजनेता और आईपीएल से जुड़ी हस्तियों का बंटाधार हुआ, लेकिन इस फटाफट क्रिकेट ने कई खिलाड़ियों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया, जिससे उनके भविष्य के सितारे तो चमकेंगे ही, साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम को एक मजबूत स्थिति भी प्रदान की है। आईपीएल से उन्हें न केवल पैसा मिला, बल्कि बेहतरीन खेल दिखाने का अनुभव भी मिला।

आईपीएल कई खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री और वापसी कर भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए एक अच्छे प्लेटफॉर्म के रूप में साबित हुआ है। भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, आरपी सिंह (डेक्कन चाजर्स ) और आशीष नेहरा (डेल्ही डेयरडेविल्स) की आईपीएल में प्रदर्शन के बाद ही भारतीय टीम में वापसी हो सकी थी, इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को 2009 विश्वकप ट्वेंटी-20 के लिए दक्षिण अफ्रीका में हुए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद ही चुना गया था। वहीं इस साल पीयुष चावला (किंग्स इलेवन), विनय कुमार (रॉयल्स चैलेंजर्स) और मुरली विजय (चैन्नई सूपर किंग्स) को आईपीएल सीजन-3 में बेहतर प्रदर्शन के बलबूते ही वेस्टइंडीज़ में होने वाले 2010 विश्वकप ट्वेंटी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ियों में शामिल होने का मौका मिला है।

देखा जाए तो आईपीएल के सभी संस्करणों के दौरान भारतीय क्रिकेट और भी निखरता गया है। यूं कहें कि वैश्विक पटल पर भारतीय टीम का अन्य टीमों पर भी इस दौरान काफी दबदबा रहा। यह कहना कतई गलत नहीं होगा कि आईपीएल की वजह से ही भारतीय टीम को एक अच्छा बैकअप मिला है। कहने का अभिप्राय यह है कि आज भारत के पास ऐसे कई जोशिले खिलाड़ी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं, जो किसी भी बड़े खिलाड़ी के किसी वजह से टीम से बाहर होने पर जगह ले सकते हैं।

अगर आईपीएल को भ्रष्ठाचार और मोदी से जोड़कर न देखा जाए, तो शायद यह कुछ खिलाड़ियों के लिए एक अच्छे प्लेटफॉर्म के रूप में साबित हुआ है। चूंकि खेलप्रेमियों को जो चाहिए था, उसमें आईपीएल बिल्कुल खरा उतरा है।

Saturday, February 13, 2010

क्या यही प्यार है...














हमेशा की तरह इस बार बुजुर्गों ने नहीं कहा। हाँ लेकिन युवापीढ़ी ने जरूर कहा। वैलेंटाइन डे यानि के प्रेमियों का पर्व। दो दिल का मिलन। इस दिन कोई प्यार का हाल-ए-दिल बयां करता है तो कोई अपनी वैलेंटाइन के लिए पूरा दिन न्यौछावर करता है।

14 फ़रवरी । हाँ। प्रेमपर्व। प्रेम के पंछियों का पर्व। जिस तरह एक बच्चे को उसका तोहफा उसे सबसे अजीज होता है। ठीक उसी प्रकार प्रेमी पक्षी एक दुसरे के लिए अपने आप को तोहफा समझते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मैंने "समझते हैं" क्यों लिखा। क्या लगता है आपको। क्या वाकेई में प्रेम जैसा कुछ है आज के दौर में। दो-चार प्रेम कि बाते कर लेने मात्र से प्रेम नहीं हो सकता है।

आज प्रेम कि परिभाषा बदल चुकी है। प्रेम केवल स्वार्थ मात्र रह गया है। जी हाँ केवल स्वार्थ। जिसके साथ जीने मरने कि कसमें खायीं थी। आज उसी को हम समझ नहीं रहे। अगर कोई लड़की परिस्तिथिवश अपने प्यार को प्यार नहीं दे पा रही हो तो इसका मतलब ये तो बिलकुल ही नहीं है कि प्रेमी आक्रोश में आकर उसकी जान ले ले।

ये कैसा प्यार है। हाँ शायद आज के दौर में यही प्यार है।

मैं उन तमाम प्रेमियों को सन्देश देना चाहता हूँ कि प्यार जबरदस्ती कि चीज़ नहीं होती। प्यार तो एक एहसास है जिसे अलफ़ाज़ कि जरूरत नहीं होती.... फिर भी हैप्पी वैलेंटाइन डे।

Happy Valentine Day...















If u luv someone
No need to set her free or do suspect her
No need to say about that she will come or not
It's over to u that
Make that person happy
whom u luv d most
Than see How d life goes on...