Showing posts with label चुनाव. Show all posts
Showing posts with label चुनाव. Show all posts

Thursday, June 9, 2011

मेरी बस्ती में...

मेरी बस्ती में कहने को तो बहुत आए
हाथ जोड़े कर गए तमाम वादे 
फिर न जाने कहां गुम हो गए
पूछता हूं मैं
क्या गलती थी उन मासूमों की
क्यों भावनाओं से
की खिलवाड़ 
नहीं चाहिए झूठी उम्मीदें
न ही हम करते तुमसे आशाएं
बस इतना कर दो ऐ जालिम
कि मयस्सर हो सब को
दो जून की रोटी व चैन ‘ओ’ सुकूं
क्या मतलब ऐसी आजादी का
जहां घुट-घुट कर
है मरना लिखा
गर यहां कोई आवाज भी
उठाता
तो कत्लेआम का उसे खौफ सताता
अरे अब तो शर्म करो
ये अत्याचार बंद करो